ओ पी लाल धूमकेतु की तरह माफिया के धुंध को काटकर उभरे: बी एन सिंह

धनबाद। इंडस्ट्रीज एंड कॉमर्स एसोसिएशन के प्रेसिडेंट बी एन सिंह ने पूर्व मंत्री ओ. पी. लाल  के निधन पर गहरा शोक प्रकट किया। उन्होंने कहा सन् सत्तर के दशक के प्रारंभ में सामाजिक कार्यक्षेत्र में धूमकेतु की तरह धनबाद  के माफिया संस्कारों को धत्ता बताते  उभरे ।   वे घर घर के सर्वमान्य , सर्वप्रिय ,लोक प्रशंसित   जन नायक  बने। उनका व्यक्तित्व   सभी राजनैतिक दलों के प्रभाव से उपर था , उनके निधन पर  सादर  शत् शत् नमन एवं विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ।

विदित हो कि ओ पी लाल अत्यंत मृदुभाषी एवं जन सरोकारों खास कर पत्रकारों की समस्याओं को लेकर सबसे आगे खड़े रहते थे। गुरुजनों को मंत्री रहते हुए भी पांव छूने से नहीं हिचकते थे।इसे वे अपना सांस्कारिक परंपरा बताते थे जबकि संवैधानिक परंपरा का भी उतना ही निर्वहन करते थे।

Share this News...