अर्जुन मुंडा की बहन की अंतिम विदाई में शामिल हुए रघुवर दास

केंद्रीय जनजातीय मामलों के मंत्री एवं पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा की बहन शिबों सोलंकी का भुइयांडीह स्वर्ण रेखा शवदाह गृह में परंपरागत रीति रिवाज से अंतिम संस्कार किया गया। कल रात टाटा मेडिकल अस्पताल में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया।वे अपने पीछे दो पुत्र और दो पुत्रियों सहित भरापूरा परिवार छोड़ गईं हैं।उनके पति सामू सिंह सोलंकी टाटा स्टील में काम करते हैं।श्री मुंडा नई दिल्ली से आज सुबह 11.30 बजे जमशेदपुर पहुंचे और अंतिम दर्शन किया। उनके साथ उनकी पत्नी मीरा मुंडा भी आईं।इस शोक की घड़ी में पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास भी पहुंचे। साकची कुलसी रोड स्थित टाटा स्टील के क्वार्टर से शव यात्रा निकाली गई। इस मौके पर पूर्व विधायक कुणाल सारंगी,निलंबित पूर्व प्रदेश प्रवक्ता अमर प्रीत सिंह काले ,भाजपा महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव, पूर्व अध्यक्ष दिनेश कुमार, राज कुमार श्रीवास्तव, राम बाबू तिवारी, पश्चिम जमशेदपुर विधान सभा प्रत्याशी देवेंद्र सिंह, धनबाद जिला प्रभारी अभय सिंह, राकेश सिंह, उमेश गिरी, हरे राम यादव,युवा मोर्चा पूर्व जिला अध्यक्ष अमरजीत सहित काफी संख्या में भाजपा परिवार सदस्य और बंधु बांधव,मित्र , जैसे अजय सिंह, आशु दोदराजका,दलजीत सिंह राजे ,योगेश मल्होत्रा,भारतीय जन मोर्चा सदस्य आर के दुबे और उनके सहयोगी, अर्पण संस्था के जुगुन पांडेय और उनके साथी,आदि शामिल हुए। भाजपा नेता शैलेन्द्र कुमार सिंह ने श्री मुंडा को अपनी शोक संवेदना प्रेषित की।
दिवंगत सोलंकी और अर्जुन मुंडा की माता को बेटी की मृत्यु पर गहरा सदमा लगा ।शिबों उनकी छोटी बेटी थी।इस कठिन परिस्थिति में उनको संभालने के लिए श्री मुंडा को सबसे पहले अपने घोडाबांधा आवास जाना पड़ा।

Share this News...