हैदराबाद ब्रह्मर्षि सेवा समाज की महिलाओं ने ऑनलाइन मनाया हरतालिका तीज

हैदराबाद: महानगर में बसी उत्तर भारतीय प्रवासी ब्रह्मर्षि महिलाओं में हरतालिका तीज को लेकर उत्साह इस बार भी चरम पर दिखा। कोरोना वायरस की पाबंदियों के बीच महिलाओं ने ऑनलाइन ही एक दूसरे से जुड़कर हरतालिका तीज मनाई और इस दौरान पारंपरिक गीत संगीत और मनोविनोद का आदान प्रदान किया। ब्रह्मर्षि सेवा समाज हैदराबाद के इस कार्यक्रम का आरंभ समाज की अध्यक्षा श्रीमती इंदिरा राय ने गणेश प्रतिमा के सामने दीप प्रज्ज्वलित करके किया। सान्वी सिंह ने गणेश वंदना गाई। ऑनलाइन शरीक प्रतिभागियों में हैदराबाद के अलावा बाकी शहरों की महिलाएं भी शामिल हुईं। जमशेदपुर की विदुषी महिलाओं ने शामिल होकर कार्यक्रम की रौनक और बढ़ा दी। जमशेदपुर की डॉ.अनिता शर्मा (साहित्यकार,कवयित्री) ने नारी का समाज में उत्थान विषय पर कविता पाठ किया। डॉ. विमला सिन्हा द्वारा गाई गई कजरी ने सबको मंत्रमुग्ध किया। डॉ. कल्याणी ने महिलाओं की समाज में भागीदारी पर विचार प्रस्तुत किए। विशिष्ठ अतिथि प्रो. संगीता सिन्हा ने परिवार की अन्य महिलाओं के साथ शरीक होकर कार्यक्रम को गरिमामय बनाया। आस्था सांकृत्यायन ने अपने व्यस्त कार्यक्रम से समय निकालकर बाकी महिलाओं का उत्साहवर्धन किया ।

समाज की वरिष्ठ सदस्या श्रीमती शीला चौधरी ने महिला सशक्तिकरण पर विचार प्रस्तुत किये। भूतपूर्व महिला अध्यक्ष संगीता सिंह ने नारी और समाज में उसकी भूमिका पर विचार प्रस्तुत किया। मनोरमा शर्मा ने कार्यक्रम का संचालन किया और अपनी कविताओं से सभी का मनोरंजन भी किया। सुनीता सिंह द्वारा गाई कजरी ने सभी को मोहित किया। मीता राय की कविता ने सभी महिलाओं को खूब हंसाया। अमिता सिंह द्वारा गाये गये गाने को सुनकर सभी खुद को गुनगुनाने से रोक नहीं सके। कुसुम राय ने शिव-पार्वती के गीत गाकर तीज मिलन को इस मौके पर पावन कर दिया।

खेल और मनोरंजन का संचालन अंशु चौधरी द्वारा किया गया, उन्होने अंताक्क्षरी व चुटकुलों के जरिए तीज मिलन को और भी रोचक बना दिया। ब्रम्हर्षि महिला तीज मिलन को सफल बनाने में माधुरी राय, विजया पांडे, उषा रॉय, अलखनंदा सिंह, रेनु राय, मौसमी शर्मा, शारदा देवी, नीलम पुखराज, कविता कुमारी, सुलेखा पांडे, रेखा राय, सरिता सिंह, नूरी सिंह, अंजलि सिंह, संगीता कुमारी, ऊषा कुमारी, नीलम रॉय , अपूर्वा,का योगदान सराहनीय रहा। ब्रह्मर्षि महिला तीज मिलन कार्यक्रम में महिलाओं ने खूब मस्ती भी की। कार्यक्रम का समापन आभा द्वारा गणेश आरती के साथ किया गया।

Share this News...