विधायक सरयू राय के द्वारा रामार्चा पूजा आयोजित

गुरू पूर्णिमा के अवसर पर रविवार को झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री तथा जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय के बिष्टुपुर स्थित आवास पर रामार्चा पूजा का आयोजन हुआ। कल सोमवार को इसका प्रसाद पूर्वी विधानसभा तथा पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में लगभग 45 हजार लोगों के घरों तक भेजवाया जाएगा। आज प्रातः 7 बजे पूजा प्रारंभ हुआ जिसमें भगवान राम सहित अन्य सभी देवी देवताओं का अराधाना किया गया एवं संध्या 4 बजे पुष्पांजलि, आरती तथा हवन के साथ पूजा संपन्न हुआ। कल सुबह 8 बजे सावन का पहला सोमवार के अवसर पर रूद्राभिषेक का आयोजन किया जाएगा। पूजा का आयोजन पंडित बिनोद पाण्डेय, धनजी पाण्डेय, गौरीकांत पाण्डेय तथा सहयोगी ब्रह्माण सोनु पाण्डेय, भगीरथी पाण्डेय, रविशंकर पाण्डेय ने करवाया। कोरोना वायरस के मद्देनजर इस बार सिमित लोगों को पूजा में आमंत्रित किया गया था। कई लोग स्वेच्छा से भी पूजा में सम्मिलित हुए। विधायक सरयू राय के द्वारा गुरू पूर्णिमा पर प्रत्येक वर्ष रामार्चा पूजा का आयोजन किया जाता है। पूजा के दूसरे दिन प्रसाद के रूप में हाथी कान पुड़ी और सब्जी, बुंदिया का वितरण किया जाता है जिसमें हजारों की संख्या लोग प्रसाद ग्रहण करने आते है। इस बार जमशेदपुर में कोराना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए पुड़ी सब्जी का वितरण नहीं किया जाएगा लेकिन लोगों के घरों तक लाॅकडाउन की अवधि में खाना वितरण करने के तर्ज पर प्रसाद के रूप में बुंदिया का पैकेट भेजवाया जाएगा है। पूजा में विधायक सरयू राय के साथ उनके परिवार के लोग तथा भाजमों कार्यकर्ता एवं विभिन्न दलों के कार्यकर्ता एवं कई समाजसेवी एवं अन्य लोग शामिल हुए। इसमें मुख्य रूप से अमरप्रीत सिंह काले, मनोज सिंह, दिनेशानंद गोस्वामी, बेली बोधनवाला, मुरलीधर केडिया, दिलीप गोयल, अखिलेश पाण्डेय, रमेश अग्रवाल, ए के श्रीवास्तव, राजकुमार सिंह, अशोक गोयल, संजीव आचार्या, रामनारायण शर्मा, मुकुल मिश्रा, नीरू सिंह, श्रीमन नारायण त्रिगुण, आशुतोष राय, अंशुल शरण सहित कई लोग शामिल हुए।

Share this News...