मुख्यमंत्री ने वीर शहीद नीलाम्बर पीताम्बर की प्रतिमा का अनावरण किया

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने मोराहाबादी स्थित नीलाम्बर-पीताम्बर पार्क में वीर शहीद नीलाम्बर-पीताम्बर की प्रतिमा का अनावरण कर पुष्प अर्पित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रतिमा क्षतिग्रस्त हो गई थी। प्रतिमा को पुनः पुराने अस्तित्व में लाया गया है। ऐतिहासिक धरोहर को सम्मान देने के लिए यहां समाज के लोग एकत्र हुए हैं। सभी को शुभकामनाएं। झारखण्ड वीरों का प्रदेश है और हम अपने वीरों को सदैव याद ना करें यह कैसे हो सकता है। शरारती तत्वों द्वारा प्रतिमा क्षतिग्रस्त किये जाने के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि समाज में कुछ शरारती तत्व होते हैं ऐसे कुकृत्य करने वालों को लोग कभी स्वीकार नहीं करते।

Share this News...